READ MORE
सुपर हीरो फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर रिलीज हो रही है. लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में बैठे दर्शकों में खासी एक्साइटमेंट है. इसी एक्साइटमेंट के मोटी कमाई में बदलने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो फिल्म भारत में पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपए कमा सकती है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, तमिलनाडु के IMAX स्क्रीन में फिल्म की टिकट मिनटों में बिक गईं. नॉन IMAX 3D टिकट भी ज्यादातर बिक चुकी हैं.केवल रमेश बाला ही नहीं फिल्म बिजनेस पर नजर रखने वाले दूसरे एक्सपर्ट्स भी फिल्म की धुआंधार कमाई का अंदाजा लगा रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने फाइनैंशियल एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर 2018 में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती है. ऐवेंजर्स की पिछली फिल्मों ने भी दुनियाभर में धमाल मचाया था.
अगर आप भी ये फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तो बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में IMAX टिकटों के दाम करीब 500 रुपए से 1000 रुपए के बीच है. वहीं मुंबई और बेंगलुरु में ये कीमत 700 रुपए से 800 रुपए के बीच है. वीकएंड की सारी टिकटें बिक चुकी हैं. अगर आपने अभी तक टिकट बुक नहीं करवाई है तो सोमवार का इंतजार करिए. शायद वीकएंड के बाद आपको कहीं टिकट मिल जाए.
₹ 30 Cr Nett – Day 1 and ₹ 100 Cr Nett – 1st Weekend BO expected for #AvengersInfinityWar in #India pic.twitter.com/6IAjITWEpb
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 26, 2018
#AvengersInfinityWar [4.5/5]: A SPECTACULAR MOVIE!
Every few minutes, screen explodes with mind-blowing action with one or more Avengers vs #Thanos and Team..Ample scope for emotions and comedy!
Visual Imagery is at a different level
Surprise Ending.. Overall a feast! 👍
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 25, 2018
No comments:
Post a Comment