Thursday, 26 April 2018

तो इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को छुपा कर रखते हैं वरुण धवन


READ MORE

अपने रिलेशनशिप को छिपा छिपा कर रखने वाले वरुण ने आखिरकार इसे पर्दे में रखने की वजह बता दी है. उनका कहना है कि नताशा यानी उनकी गर्लफ्रेंड एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं. वह नहीं चाहतीं की उनकी पर्सनल लाइफ की खबरें किसी टैब्लॉइड पर छपें. इसलिए वरुण अपनी लव लाइफ को जरा छिपा कर रखना पसंद करते हैं.वरुण ने कहा, मैं नताशा की खुशी के लिए अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करता. अगर लोग मेरी लाफ के बारे में कुछ भी छापते हैं तो ये महज कहानियां हैं. रिलेशनशिप्स पर खुल कर बोल रहे वरुण ने बताया कि उन्होंने पहला किस 13 साल की उम्र में किया था. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक सीरीयस रिलेशनशिप में थे. लेकिन ये केवल चार महीने में खत्म हो गया था. क्योंकि वह मुझसे धोखा कर रही थी.


रिलेशनशिप को लेकर अपने बयान के चलते सुर्खियों में आए वरुण कुछ समय पहले अपनी फीस की वजह से सुर्खियों में थे. खबर थी कि एक डांस फिल्म के लिए वरुण को 32 करोड़ रुपए मिल रहे हैं. वहीं उनकी कोस्टार कटरीना को इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए ऑफर किए गए. खैर वरुण की फीस बढ़ना तो बनता भी है. क्योंकि एक के बाद एक परफॉर्मेंस से वह अपना दम दिखाते आए हैं. हाल ही में ‘अक्टूबर’ में नजर आए वरुण को फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस पर खूब तारीफें मिली थीं.


जोहरा सहगल: 97 साल की उम्र में कहा था- सेक्स करना चाहती हूं

No comments:

Post a Comment