READ MORE
मशहूर लेखक चेतन भगत ने रविवार को यह ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- ‘अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता. देश को ठीक करने की जरूरत है. मैं कांग्रेस ज्वॉइन करने जा रहा हूं. मैं उनके कर्नाटक कैंपेन का समर्थन करूंगा. राहुल गांधी के साथ मिलकर आइए एक बेहतर भारत बनाएं. आपकी शुभकामनाएं चाहिए, क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा कदम है.’सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को खूब शेयर किया जा रहा है. फैंस अपने फेवरेट राइटर को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. लेकिन, ये सच नहीं है. दरअसल, चेतन भगत ने 1 अप्रैल को ‘अप्रैल फूल’ बनाया है.
चेतन भगत ने अपने ट्वीट के आगे एक लिंक अटैच किया है, जिससे पूरा मामला समझ में आ जाता है. लिंक पर क्लिक करने पर ‘अप्रैल फूल्स डे’ के बारे में विकीपीडिया का पेज खुलता है. यानी ‘मूर्ख दिवस’ पर चेतन भगत ने मजाक किया है.
हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गंभीरता से ले लिया. चेतन भगत के फैंस उन्हें सियासी पारी के लिए बधाई भी देने लगे. हालांकि, कुछ यूजर्स चेतन भगत के इस ट्वीट पर नाराजगी भी जता रहे हैं.
Couldn’t take it anymore. The nation needs to be fixed. Joining Congress. Will be ancillary their Karnataka campaign. With RG, let’s make a improved India. Need your blessings in what is a large pierce for me. Details here: https://t.co/DcVhWYV3Kx
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) April 1, 2018
@Sujeet16186493 नाम से एक यूजर ने ट्वीट किया- “लेकिन आप कांग्रेस ज्वॉइन करके मिसटेक कर रहे हैं. आप एक भ्रष्टाचारी पार्टी को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं. आपसे ये उम्मीद नहीं थी.”
@katsboyfrnd नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- “आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि आप इस तरह का गलत कदम उठाएंगे. आप कांग्रेस जैसी करप्ट पार्टी का हाथ कैसे थाम सकते हैं?”
@mayankkumartiw7 नाम के यूजर ने धमकी भरे लहजे में लिखा- “अगर आप कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे, तो मैं आईएसआईएस ज्वॉइन कर लूंगा.”
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/mahendra-singh-dhoni-azhar-uddin-kanpur-match-oneday-india-vs-south-africa-416627.html
No comments:
Post a Comment