READ MORE
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश में शनिवार आधी रात से निजी वाहन स्टेट हाईवे पर टोल से मुक्त हो गए हैं. इससे प्रदेश के हजारों निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी. निजी वाहनों के लिए प्रदेश के स्टेट हाईवे टोल मुक्त करने की सीएम राजे ने हाल ही में अपने बजट में घोषणा की थी. उसके बाद इसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है.यातायात मंत्री यूनुस खान ने कहा राज्य सरकार की बड़ी बजट घोषणा पूरी हुई. शनिवार रात से निजी वाहन स्टेट हाईवे पर हुए टोल फ्री हो गए हैं. प्रदेश के स्टेट हाईवे पर स्थित 143 टोल नाकों पर निजी वाहनों से नहीं वसूला जा रहा है टोल. इससे वाहन चालकों की धन के साथ समय की भी बचत होगी. टोल मुक्त होने प्रतिदिन करीब 1,25,225 वाहन चालकों को लाभ मिल सकेगा. इससे सालाना 250 करोड़ रुपए टोल राशि में कमी आएगी.
टोल फ्री होने से टोल संचालकों को प्रतिदिन 15 से 25 प्रतिशत रेवेन्यू का घाटा होगा. टोल संचालकों पर प्रतिदिन औसतन 50 लाख का भार पड़ने की संभावना है. निजी वाहन चालकों को यह छूट प्रदेश में स्थित सभी 56 स्टेट हाईवे, जिला व ग्रामीण सड़कों पर पीडब्ल्यूडी, रिडकोर और आरएसआरडीसी के सभी 143 टोल नाकों पर मिलेगी.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/mahendra-singh-dhoni-azhar-uddin-kanpur-match-oneday-india-vs-south-africa-416627.html
No comments:
Post a Comment