Monday, 2 April 2018

अमृतसर के कंपनी बाग में तीन युवकों के मिले शव


READ MORE

पंजाब के अमृतसर में कंपनी बाग के अदंर मंगलवार सुबह तीन युवकों का शव मिलने से दहशत फैल गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार अमृतसर के कंपनी बाग में मंगलवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए गए थे, तभी लोगों को कंपनी बाग में तीन युवक पड़े दिखाई दिए. इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस की जांच में पाया गया कि तीनों युवकों की मौत हो चुकी है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि ज्‍यादा नशा करने की वजह से तीनों की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है.

No comments:

Post a Comment