READ MORE
भारतीय रेल अपनी ट्रेनों को नया रंग रूप देने जा रहा है. इसके लिए कुछ नई कलर स्कीम चुनी गई है.इन नए रंगों वाले कुछ डिब्बे बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रेल मंत्री ने भी इन डिब्बों का जायजा लिया.
रेलवे में 55 हज़ार से ज्यादा कोचेज़ का इस्तेमाल होता है, जिनमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और कई सुपरफास्ट ट्रेनों में एलएचबी कोचेज़ का इस्तेमाल होता है. दरअसल पुराने कोचेज़ की लाइफ अभी 20-25 साल बची हुई है, इसलिए इन्हें नया रंग-रूप देकर मुसाफिरों को नया अनुभव देने की तैयारी है.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से डिब्बों का रंग भी अलग-अलग रखा गया है. इस में महिला स्पेशल और दूसरी ट्रेनों के रंग बदलने पर भी विचार किया जा रहा है.रेलवे ने इसी साल जनवरी से पुराने डिज़ाइन के कोचेज़ बनाने बंद कर दिए हैं. ऐसे में इन नए रंग-रूप वाले कोचेज़ के साथ मुसाफिरों की रेल यात्रा में कुछ नयापन ज़रूर आएगा.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/apyRwD2-CMI/story01.htm
No comments:
Post a Comment