READ MORE
लुधियाना के बहादुर रोड पर एक कपड़ा फैक्ट्री में आज सुबह भयंकर आग लग गई. जिसको बुझाने के लिए दमकल की 20-25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकल के करीब 50 कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत जर्जर हो गई है. ऐसे में कभी भी यह इमारत गिर सकती है.बता दें कि आज सुबह अचानक एक कपड़ा फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पानी की बौछारें की, लेकिन आग पर काबूू पाना मुश्किल हो गया. जिसके चलते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया. फैक्ट्री का सारा कपड़ा जलकर राख हो गया है. इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/jej8969zoO4/story01.htm
No comments:
Post a Comment