READ MORE
जी हाँ ख़बर थी कि आईपीएल की ओपनिंग रणवीर सिंह के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से होने वाली थी. लेकिन अब आईपीएल की ओपनिंग का ख़ास इंतज़ार कर रहे रणवीर सिंह के फैन्स को उनका डांस नहीं दिखेगा.पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. रणवीर सिंह से जुड़े सूत्रों की मानें तो रणवीर की कंधे की चोट के चलते उन्होंने यह इवेंट कैंसल किया है.
असल में कई मेडिकल चैकअप होने के बाद रणवीर सिंह के डाक्टर की तरफ़ से उन्हें फिलहाल कोई डाँस परफॉर्मेंस या स्टंट न करने की हिदायत दी गयी है. कंधे पर चोट होने के कारण डांस करने से रणवीर सिंह की सेहत बिगड़ सकती है.
डाक्टर की हिदायत पर रणवीर सिंह ने अमल करते हुए आईपीएल की ओपेनिंग में डांस न करने का फ़ैसला लेते हुए यह इवेंट कैंसल कर दिया है.रणवीर सिंह से जुड़े सूत्रों की मानें तो वह फिलहाल ज़्यादातर वक़्त आराम कर रहे हैं और गुली बॉय की शूटिंग करेंगे क्योंकि इस वक़्त उनके किसी भी सीक्वेंस में स्टंट जैसा कोई सीन नहीं है.
No comments:
Post a Comment