Monday, 2 April 2018

पूरा हुआ तिवारी जी का सपना, 'भाभी जी' के साथ लगाए ठुमके


READ MORE

टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मेकर्स हर वक्त शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं. अब इस शो में एक मजेदार डांस परफॉर्मेंस का तड़का लगने वाला है. ये तड़का भी किसी ऐसे-वैसे गाने पर नहीं बल्कि गोविंदा और रवीना के गाने पर लगा है. शो में तिवारी जी विभूति की धर्म पत्नी अनीता जी साथ में डांस करते नजर आएंगे. इनकी परफॉर्मेंस गोविंदा और रवीना के गाने ‘अखियों से गोली मारे’ पर होगी. शो की लीड एक्ट्रेस अनीता भाभी यानी सौम्या ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही गोविंदा और रवीना से माफी भी मांगी. ताकि वह इस परफॉर्मेंस की कमियों को नजरअंदाज कर दें.तिवारी जी और उनकी भाभी जी की इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. लोग तरह-तरह के कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि शो में अक्सर ही इनकी नोक-झोंक देखने को मिलती है. तिवारी जी जितना नापसंद विभूति को करते हैं. उतना ही प्रेम उनकी पत्नी यानी अनीता जी से करते हैं. वहीं इसके उलट विभूति जी पड़ोसी तिवारी जी की पत्नी अंगूरी के फैन हैं. लंबे समय से चला आ रहा ये शो अब भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है.


देखिए इंडिया की इस यूट्यूब स्टार की हॉट PHOTOS!-

No comments:

Post a Comment