Wednesday, 25 April 2018

जीप चला रहे थे सलमान, फिर 'शिकार' पर निकले क्या ?


READ MORE

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी फिल्म रेस-3 के लिए कश्मीर के सोनमर्ग पहुंचे हुए हैं. यहां सलमान खान एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. दरअसल यहां दबंग खान ने गाड़ी का स्टीयरिंग अपने हाथ में लिया हुआ था. जी हां ठीक समझे सलमान खान यहां जीप चलाते नजर आए. उन्हें इस अंदाज में देख काफी भीड़ काफी एक्साइटेड हो गई थी. सभी हाथ हिलाकर सलमान का स्वागत कर रहे थे. वहीं शेरा आगे की सीट पर सलमान के साथ बैठकर लोगों को हटने के लिए कह रहे थे.अब अगर आप सोच रहे हैं कि कशमीर में कौन से एक्शन सीन की शूटिंग होने वाली है तो बता दें कि यहां एक गाने की शूटिंग होने वाली है. रेस-3 की पूरी टीम यहां ‘अल्लाह दुहाई है’ गाने की शूटिंग के लिए आई है. इसके बाद पूरी टीम लेह लद्दाख जाएगी.


फिलहाल सलमान रेस-3 का काम पूरा करने में लगे हैं. क्योंकि इसके साथ-साथ उनके हाथ में दो और प्रोजेक्ट हैं. ये प्रोजेक्ट भी उनके लिए खास हैं. क्योंकि एक उन्हीं की फिल्म किक का सीक्वल है. तो वहीं दूसरी फिल्म उनकी बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘भारत’ नाम से आने वाली इस फिल्म में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के लिए प्रियंका देश आई हुई हैं.




जब जूही ने आमिर को KISS करने से कर दिया था इंकार

No comments:

Post a Comment