Wednesday, 25 April 2018

इतने प्यार से किसे 'I LOVE YOU' कह रही हैं आराध्या


READ MORE

अबराम, मीशा, तैमूर, आराध्या बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड्स हैं. कभी अपनी क्यूट तस्वीरों तो कभी स्कूल के प्रोग्राम्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाले ये बच्चे इंटरनेट के फेवरेट किड्स हैं. इनकी हर छोटी से छोटी चीज पर सबकी नजर रहती है. इन चारों में सबसे बड़ी आराध्या फिलहाल किसी तस्वीर या डांस वीडियो नहीं बल्कि अपने एक क्यूट नोट की वजह से चर्चा में है. आराध्या ने पापा अभिषेक बच्चन के लिए एक पेपर पर ‘आई लव यू पापा’ लिखा और यह नोट ‘जूनियर बी’ के कंप्यूटर पर चिपका दिया.अभिषेक यह नोट देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया. यह शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, जब आप दो महीने बाद काम पर लौटें और आपकी बेटी ने आपके लिए एक नोट छोड़ा हो #mydaughterbestest. आराध्या का ये प्यारा सा नोट बताता है कि अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बॉन्डिंग कितनी अच्छी है.


प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो अभिषेक बच्चन फिलहाल मनमर्जियां की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में ‘जूनियर बी’ सिख के किरदार में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही है. रमन राघव, 2.0, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर अनुराग कश्यप की इस फिल्म में विकी कौशल और तापसी पन्नू भी हैं. मनमर्जियां की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिषेक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू करेंगे. इस फिल्म का नाम ‘बच्चन’ रखा गया है. उम्मीद है कि 5 जून तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.



When you get back to office after over 2 months and the daughter has left you a note. #mydaughterbestest



A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on Apr 24, 2018 at 11:32pm PDT




जीप चला रहे थे सलमान, फिर ‘शिकार’ पर निकले क्या ?

No comments:

Post a Comment