READ MORE
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने रविवार को सांसद आदर्श ग्राम योजना में अपने गोद लिए गांव का औचक निरीक्षण किया. सीहोर के ग्राम लोहापठार में उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन और ग्रामवासियों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. गांव की महिलाओं ने विदेश राज्य मंत्री को बताया कि जैसे आपने हमारे पीने के पानी की समस्या को दूर किया है, वैसे ही हमारे खेतों में सिंचाई को भी पानी की व्यवस्था करवा दीजिए.एमजे अकबर ने ग्राम लोहा पठार एवं झालपीपली गांव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को भी देखा. उन्होंने कलक्टर तरुण कुमार पिथोड़े को निर्देशित किया कि जिन परिवारों के नाम प्रधानमंत्री आवास सूचि में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उन सभी के नाम भी शीघ्र सूची में दर्ज किए जाएं. द्वितीय चरण में शेष लोगों को भी जिससे इसका लाभ मिल सके. इस अवसर पर एमजे अकबर के साथ निगम अध्यक्ष ब्रजेश लुनावत सहित बड़ी संख्या में ग्राम लोहा पठार एवं झालपीपली के ग्रामवासी उपस्थित रहे.
Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm
No comments:
Post a Comment