READ MORE
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जोर दिया कि जाति के आधार पर किसी भी प्रकार के अत्याचार को रोकने के लिये बनाये गए कानूनों का कठोरता से पालन होना चाहिए और समाज के हर वर्ग के लोगों को किसी प्रकार के बहकावे में आये बिना परस्पर प्रेम और सौहार्द बनाये रखना चाहिए.आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने अपने बयान में कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर हो रही हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि संघ जाति के आधार पर किसी भी भेदभाव अथवा अत्याचार का हमेशा विरोध करता है. इस प्रकार के अत्याचार को रोकने के लिये बनाये गए कानून का कठोरता से पालन होना चाहिए .
जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए इस निर्णय से असहमति प्रकट करते हुए केंद्र सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय किया है, यह उचित है .संघ के सरकार्यवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों से अनुरोध करता है कि समाज में परस्पर सौहार्द बनाये रखने में योगदान दें एवं किसी प्रकार के बहकावे में आये बिना प्रेम और विश्वास बनाये रखते हुए किसी प्रकार के दुष्प्रचार के शिकार न हों .
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय की आड़ में जिस प्रकार से संघ के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है, वह आधारहीन एवं निंदनीय है . आरएसएस का कोर्ट के इस निर्णय से कोई संबंध नहीं है.
ये भी पढ़ेंः
BHARAT BANDH : प्रदर्शनकारियों ने बोलेरो सहित फूंकी एक दर्जन बाइक
गुमला: भारत बंद के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm
No comments:
Post a Comment