Wednesday, 25 April 2018

जेल में गुड़-चना खाकर ऐसे शुरू हुआ आसाराम का पहला दिन


READ MORE

आसाराम को बुधवार को पांच साल पहले नाबालिग बच्ची से रेप करने के आरोप में जिंदगी भर के लिए जेल में रहने की सजा सुनाई गई है. इसके बाद सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 130 आसाराम अपनी जिंदगी बीता रहा है. वहीं, आसाराम की सजा के खिलाफ आज उनके वकील हाईकोर्ट में अपील करेंगे.आसाराम ने कैद की दिनचर्या में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला. आसाराम को एक कैदी की तरह सुबह उठाया गया. आसाराम ने सुबह थोड़ा योगा किया और उसके बाद जेल से मिलने वाला नाश्ता मूंगफली, चने और गुड़ खाए. इसके साथ ही आसाराम की कैदी वाली जिंदगी आज से शुरू हो गई. इससे पहले कल शाम को आसाराम का आश्रम से टिफिन नहीं आया.


जेल प्रशासन ने आसाराम के आश्रम से आने वाले खाने को सजा के बाद बंद कर दिया. बताया जाता है कि आसाराम ने रात को खाना नहीं खाया.


देर रात तक परेशान और गुस्से में दिखाई दिया और काफी देर टहलने के बाद सो गया. अब आसाराम को सामान्य कैदी की तरह जेल में काम भी करना पड़ेगा हालांकि यह बात अलग है कि जेल अधीक्षक चाहे तो आसाराम की उम्र का लिहाज देखते हुए उन्हें आसान काम दे लेकिन अब आसाराम को एक कैदी की तरह काम करना ही पड़ेगा.इसके साथ ही आसाराम को गुजरात ले जाए जाने की तैयारियां भी अंदर ही अंदर चालू है. गुजरात पुलिस कभी भी आसाराम को यहां से ले जा सकती है. अब देखने वाली बात है कि आसाराम कब तक जोधपुर सेंट्रल जेल में 130 नंबर के कैदियों वाले कपड़े पहनकर काम करता नजर आएगा.


बता दें कि राजस्थान पुलिस के 1300 पेज की चार्जशीट के अनुसार आसाराम पर दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और नाबालिग को कैद करने का आरोप था. इस मामले पर आखिरी बहस 7 अप्रैल को पूरी हो गई थी और फैसले को 25 अप्रैल के लिए रिजर्व कर लिया गया था.


आसाराम को इंदौर में 1 सितंबर 2013 को गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया था. उसके बाद से उसे पुलिस की हिरासत में रखा गया. इसके अलावा आसाराम पर सूरत में एक दुष्क्रम के मामले में केस चल रहा है. उसने अबतक जमानत के लिए 12 अर्जी दी है जिसमें से 6 ट्रायल कोर्ट, 3 राजस्थान हाईकोर्ट और 3 सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं.


किस मामले में मिली सजा
बता दें कि आसाराम को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रहने वाली एक लड़की के साथ रेप करने के आरोप में सजा मिली है. पीड़िता उत्तर मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ती थी. उसने अपने बयान में आरोप लगाया था कि आसाराम ने 15 अगस्त 2013 को उसे अपने जोधपुर के मनई आश्रम में बुलाकर उसका रेप किया था.


No comments:

Post a Comment