Sunday, 1 April 2018

शुरू हो गई दीपिका-रणवीर की शादी की शॉपिंग


READ MORE

बागी-2 कलेक्शनटाइगर शॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म बागी-2 जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है. फिल्म ने तीन दिन में 73.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. साल 2016 में आई बागी की सीक्वल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.


फिल्म ने 30 मार्च यानी रिलीज के दिन 25.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ फिल्म को लंबे वीकएंड का अच्छा फायदा मिला. शनिवार को फिल्म मे 20.40 करोड़ रुपए की कलेक्शन की. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार 1 अप्रैल को 28 करोड़ रुपए कमाए. कुल मिलाकर फिल्म ने 73.5 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. कमाई इसी रफ्तार से चलती रही तो जल्द फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.




पवन सिंह ने की कोएक्ट्रेस की पिटाई‘लॉलीपॉप लागेलू’ एक्टर-सिंगर पवन सिंह फिलहाल सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसकी वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं है. बल्कि वजह है नशे की हालत में साथी कलाकार अक्षरा सिंह के साथ मारपीट. पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस पूरी घटना को शेयर किया.उन्होंने लिखा, “पवन ने नशे में धुत होकर धुत होकर अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की. इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार पर मारा. अक्षरा और पवन सिंह सिलवासा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार(29 मार्च) की रात साढ़े ग्यारह बजे की है. सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है. मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुई है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है. वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं.”
दीपिका शादी की शॉपिंग


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. एक के बाद एक शॉपिंग के दौर चल रहे हैं. दीपिका पादुकोण ने इसकी शुरुआत बेंगलुरु में मम्मी और बहन के साथ शॉपिंग से की. इसके बाद अब खबर है कि वह मुंबई में रणवीर की बहन और मम्मी के साथ डिजाइनर ऑउटफिट सिलेक्ट कर रही हैं.


जुरासिक-3 में कुछ ज्यादा डराएंगे डायनासोर


जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम के पर्दे पर आने से पहले ही इसके तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो गई है. डायरेक्टर कॉलिन ट्रेवोरो इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में डायनासोर और भी खतरनाक अंदाज में नजर आ सकते हैं. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment