Sunday, 1 April 2018

दिशा पाटनी या दिशा पटानी! कन्फ्यूजन है, तो ये पढ़ें


READ MORE

30 मार्च को बागी-2 रिलीज हुई. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने रिकॉर्ड भी बनाना शुरू कर दिया. पहले दिन 25 करोड़ की कमाई करते हुए फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई. इसके बाद पहले ही हफ्ते में 73 करोड़ कमाकर फिल्म जल्द ही सौ करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है. इन सबके बीच जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं दिशा पाटनी…या दिशा पटानी.इस नाम को सही तरीके से लेने में कई लोग कन्फ्यूज नजर आते हैं. समझ नहीं आता कि दिशा के नाम के साथ पाटनी लिखा जाए या पटानी. हालांकि रेडियो पर दिशा ने जब भी अपना इंट्रोडक्शन दिया है, वो हमेशा खुद को दिशा पाटनी कहते हुए ही इंट्रोड्यूज करती हैं.


यू-ट्यूब पर भी ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें खासतौर पर दिशा के सरनेम की प्राउनसिएशन की चर्चा की गई है. इनमें भी दिशा इस सरनेम को करेक्ट करते हुए पाटनी प्रोनाउंस करने और लिखने के लिए कह रही हैं.


इन सब बातों को ध्यान में रखकर कहा जा सकता है कि दिशा का सही और पूरा नाम दिशा पाटनी है. ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है कि बात सिर्फ बागी-2 के रिकॉर्ड्स तक की ही सीमित नहीं है, दिशा जल्द ही अपनी अगली फिल्म संघमित्रा पर भी काम शुरू करने वाली हैं.


500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी

No comments:

Post a Comment