READ MORE
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बीजेपी विधायक और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामला 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात का है. आरोप है कि कुछ लोगों ने विधायक और उनके परिवार वालों के साथ पुलिस वालों की मौजूदगी में मारपीट की. पुलिस ने बाद में मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मारपीट करने में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं.पुलिस के मुताबिक बीजेपी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा के प्रीत विहार वाले घर के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे. जब चौकीदार ने उन्हें माना किया तो वो मारपीट करने लगे. मामले की जानकारी पीएसओ को दी गई. आरोप है कि जब ओम प्रकाश शर्मा अपने पीएसओ के साथ वहां पहुंचे तो उन लोगों ने परिवार वालों के साथ हाथापाई शुरू कर दी. हाथापाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें से एक को थाने से जमानत मिल गई जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/wx8MPBwReYc/story01.htm
No comments:
Post a Comment