Monday, 2 April 2018

कश्‍मीर के मेंढर सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से गोलीबारी


READ MORE

कश्‍मीर के मेंढर सेक्‍टर के कृष्‍णा घाटी में पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग की खबर आ रही है. भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से भी फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है. प्रशासन ने घाटी में मौजूद लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है. फायरिंग में अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.जानकारी के अनुसार कश्‍मीर के मेंढर सेक्‍टर के कृष्‍णा घाटी में मंगलवार सुबह से ही पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग की आवाज सुनी जा रही है. पाकिस्‍तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है. इस दौरान वहां रहने वाले लोगों से घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने को कहा गया है और घर से बाहर न निलाकने की हिदायत दी गई है. फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भारतीय सुरक्षा बल भी हर गोली का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/wx8MPBwReYc/story01.htm

No comments:

Post a Comment