READ MORE
अमित शाह के कर्नाटक दौरे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से दो दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर होंगे. कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं. ये राहुल गांधी का कर्नाटक में पांचवां दौरा होगा. 3 और 4 अप्रैल को शिवमोगा, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और रामनगर जिलों में जायेंगे.पार्टी द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार इसके अलावा वह एक जनसभा भी करेंगे और सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि अपने पहले के दौरों में भी राहुल गांधी मंदिरों, मठों में गए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष 3 अप्रैल को बस स्टैंड चौक पर लोगों से मिलेंगे और शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दावणगेरे जिले के होन्नल्ली, हरिहारा और बाथी की यात्रा पर जायेंगे. राहुल दावणगेरे में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके अगले दिन राहुल चित्रदुर्ग जिले के होलालाकेरे की यात्रा करेंगे. इसके बाद वह तुमकुर जिले में सिद्धगंगा मठ जायेंगे.
दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल रामनगर जिले के मगादी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 26 और 27 मार्च को इन स्थानों का दौरा किया था. शाह कर्नाटक में प्रचार अभियान के चार दौर पूरे कर चुके हैं.राहुल की शिवकुमार स्वामीजी के साथ बैठक का उद्देश्य लिंगायत के बीच पार्टी के आधार को मजबूत करना है.
ये भी पढ़ेंः
क्या टूटने की कगार पर है देवेगौड़ा-मायावती का गठबंधन?
कर्नाटक चुनाव: बेल्लारी की लड़ाई में फंसे येदियुरप्पा और रेड्डी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/u6WpT0re-ps/story01.htm
No comments:
Post a Comment