READ MORE
दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाला आसाराम सोचता था कि लड़कियों का यौन शोषण करना उसके जैसे ‘ब्रह्मज्ञानियों’ के लिए कोई पाप नहीं है. यह बात अदालत में मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने कही थी.अभियोजन पक्ष के गवाह एवं पूर्व में आसाराम के अनुयायी रह चुके राहुल के. सचार ने अपनी गवाही में बताया कि आसाराम अपनी कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए दवाएं खाता था.
सचार आसाराम के करीबी थे और उनकी आसारम के कुटिया तक पहुंच थी. सचार ने अपनी गवाही में कहा कि उसने आसाराम को 2003 में राजस्थान के पुष्कर, हरियाणा के भिवानी और गुजरात के अहमदाबाद स्थित आश्रमों में लड़कियों का यौन शोषण करते देखा था.
उन्होंने कहा कि आसाराम अपने साथ रहने वाली तीन लड़कियों को इस कृत्य के लिए टॉर्च की रोशनी दिखाकर संकेत देता था. आसाराम को जो लड़की चाहिए होती थी, उसके ऊपर वह टॉर्च की रोशनी मारता था. संकेत पाने पर ये लड़कियां चुनी गई लड़कियों को कुटिया में स्थित आसाराम के कमरे में पहुंचाती थीं.अपनी गवाही में सचार ने बताया कि लड़कियां चुनने के लिए आसाराम तीन लड़कियों के साथ आश्रम में घूमता रहता था. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में एक शाम वह कुटिया की दीवार पर चढ़ा और आसाराम को एक लड़की का यौन शोषण करते देखा. इस पर उसने रसोइए के जरिए आसाराम को पत्र भेजकर पूछा कि वह लड़कियों के साथ ऐसा क्यों कर रहा है. आसाराम ने पत्र पढ़ा, पर इसे नजरअंदाज कर दिया. सचार ने तब आसाराम को दूसरा पत्र लिखा, लेकिन उसने इसका भी जवाब नहीं दिया.
सचार ने कहा कि इसके बाद वह जबरन कुटिया में घुसा और पूछा कि बापू आप उसके सवालों पर चुप क्यों हो. उसने गवाही में बताया कि इस पर आसाराम ने कहा, ‘‘ब्रह्मज्ञानी को ये सब करने से पाप नहीं लगता’’
उन्होंने बताया कि जब उसने आसाराम से पूछा कि ‘ब्रह्मज्ञानी’ की इस तरह की इच्छाएं कैसे हो सकती हैं, तो वह चुपचाप अंदर गया और अपने लोगों से कह कर उसे बाहर कुटिया से बाहर निकलवा दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आसाराम अपनी यौन क्षमता बढ़ाने के लिए दवाएं खाता था और अफीम का सेवन करता था जिसे वो कोड भाषा में ‘पंचेड बूटी’ कहता था.
सचार ने अदालत के सामने यह भी खुलासा किया था कि आसाराम के साथ रहने वाली तीन लड़कियां ढोंगी बाबा की शिकार बनीं लड़कियों का गर्भपात कराने के कृत्य में भी शामिल थीं.
आसाराम का साथ और आश्रम छोड़ने के बाद सचार पर 2004 में हमला भी कराया गया. उन्होंने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आसाराम द्वारा लड़कियों का यौन उत्पीड़न किए जाने से संबंधित मामले में बयान देने के बाद भी सचार पर हमला हुआ.
बता दें कि दुष्कर्म के मामले में आसाराम सितंबर 2013 से जेल में था और बुधवार को जोधपुर की विशेष पोक्सो अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ेंः
कोर्ट 453 पेज के फैसले के खिलाफ अपील नहीं कर पाए आसाराम!
आसाराम को सज़ा मिलते ही पीड़िता ने ली राहत की सांस, कहा- “थैंक्स गॉड”
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/shoab-akhtar-wants-all-stars-tournament-in-pakistan-425760.html
No comments:
Post a Comment