Sunday, 1 April 2018

ICICI- वीडियोकोन मामले में चंदा कोचर से पूछताछ करेगी सीबीआई


READ MORE

आईसीआईसीआई-वीडियोकोन लोन मामले में अब सीबीआई चंदा कोचर से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई लोन प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों के बयान पहले ही रिकॉर्ड कर चुकी है. कहा जा  रहा है कि जब्‍त किए गए दस्‍तावेजों के अध्‍ययन के बाद सीबीआई को लग रहा है कि लोन की रजामंदी ऊपर से मिली थी. साथ ही माना जा रहा है कि इसके लिए कई नियमों को ताक पर भी रखा गया था.बता दें कि इससे पहले वीडियोकॉन लोन मामले में सीबीआई शुक्रवार को चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर चुकी है. चंदा कोचर पर पति के दोस्त की कंपनी को लोन देने के आरोप हैं. प्रारंभिक जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि दीपक कोचर और उनके दो रिश्तेदारों की फर्म को वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत ने कितनी रिश्वत दी. आरोप है कि वीडियोकॉन समूह को आईसीआईसीआई बैंक से दी गई कर्ज सहायता गोपनीय लेन-देन से हुई.


गौरतलब है कि ICICI बैंक और वीडियोकॉन ग्रुप के निवेशक अरविंद गुप्ता ने चंदा कोचर पर आरोप लगाया था कि कोचर ने वीडियोकोन को कुल 4000 करोड़ रुपए के दो क़र्ज़ मंजूर करने के बदले में गलत तरीके से निजी लाभ लिया.


No comments:

Post a Comment