READ MORE
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में रविवार को लेफ्टिनेंट उमर फय्याज की शहादत का बदला लिया. दक्षिण कश्मीर के तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया है. इनमें लेफ्टिनेंट फयाज की हत्या के जिम्मेदार दो आतंकी भी शामिल हैं. इस दौरान सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं.अवंतिपुरा में विक्टर फोर्स मुख्यालय में बुलाये गये एक संवाददाता सम्मेलन में 15 वीं कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने इसे हाल के समय में सबसे बड़ा अभियान करार दिया और कहा कि लेफ्टिनेंट उमर फय्याज का बदला ले लिया गया है.
गौरतलब है कि पिछले साल शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फय्याज की निर्मम हत्या कर दी गई थी.
Excellent synergy has developed between the police, army, CRFP and the troops on ground. We had been looking for the terrorists who killed Lt Ummer Fayaz, today we neutralised them. All terrorists killed today were locals: AK Bhatt, GOC Army’s 15 Corps #JammuAndKashmir pic.twitter.com/svLT15I9Om
— ANI (@ANI) April 1, 2018
भट्ट ने कहा, ‘मारे गए आतंकवादियों में इश्फाक मलिक और रईस ठोकर शामिल हैं. उनकी मौत के लिए वे जिम्मेदार थे.’
पिछले साल मई में आतंकवादियों ने फय्याज (22) की हत्या कर दी थी. फय्याज एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने घर गए थे जहां से आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया था. बाद में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के हरमैन इलाके में उनका शव बरामद किया गया था जिस पर गोलियों से हुए जख्म के निशान थे.
तीन जवान शहीद, 2 आम नागरिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के तीन अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुए मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं. वहीं दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई है. भारतीय जवानों ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य के मुताबिक सुरक्षा बलों के इस अभियान से हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर- ए- तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को करारा झटका लगा है.
No comments:
Post a Comment