READ MORE
सुपरहीरो फिल्म अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर आज यानी 27 अप्रैल को भारत में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में बैठे दर्शकों में इसे लेकर खासी एक्साइटमेंट है. ढाई घंटे की इस फिल्म में जिस तरह से तमाम सुपरहीरोज को एक साथ लाया गया है उसे देखना अपने आप में अद्भुत और अविश्वसनीय है. अब तक फिल्म में थानोस की ताकत का जलवा नजर आ रहा है, जिसके आगे बाकी सारे सुपरहीरो कमजोर पड़ते दिख रहे हैं. जहां तक सिनेमाघरों की बात है, तो सुबह-सवेरे से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. दर्शकों की इस भीड़ में बच्चे भी हैं और युवा भी. भीड़ को काबू में करने के लिए काफी इंतजाम किए जा रहे हैं. फिल्म का पहला ही शो हाउसफुल घोषित कर दिया गया है. ऐसे में इस एक्साइटमेंट के मोटी कमाई में बदलने की उम्मीद भी जताई जा रही है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो फिल्म भारत में पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये कमा सकती है. अगर आप भी ये फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तो बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में IMAX टिकटों के दाम करीब 500 रुपए से 1000 रुपए के बीच है. वहीं मुंबई और बेंगलुरु में ये कीमत 700 रुपए से 800 रुपए के बीच है. वीकेंड की सारी टिकटें बिक चुकी हैं. अगर आपने अभी तक टिकट बुक नहीं करवाई है तो सोमवार का इंतजार करिए. शायद वीकेंड के बाद आपको कहीं टिकट मिल जाए. और अगर आज ही जानना चाहते हैं इस फिल्म का आंखों देखा हाल…तो हमसे जुड़े रहिए
No comments:
Post a Comment