Thursday, 26 April 2018

जिमी शेरगिल को इस बार मिल पाएगा प्यार ?


READ MORE

जिमी शेरगिल, पंकज त्रिपाठी, जैकी श्रॉफ, केके मेनन ‘फेमस’ लेकर पर्दे पर आने को तैयार हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. लव, लस्ट, मारधाड़ और खून खराबे से भरा ये ट्रेलर रामलीला का एक अलग ही राग सुना रहा है. ट्रेलर की शुरुआत ही इस डॉयलॉग से होती है कि ‘इस बार राम सीता को बचाने के लिए एके 47 लेकर पहुंचेगा.’जिमी शेरगिल फिल्म में प्यार की तलाश में दिखेंगे. लेकिन उनका अदाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है. पकंज त्रिपाठी अपने चिर परिचित अंदाज में एंटरटेन करते हैं और केके मेनन के चेहरे की संजीदगी इंप्रेसिव है. अब बात जैकी श्रॉफ की. थोड़े-थोड़े गैप के बाद फिल्मी पर्दे पर लौटने वाले जैकी श्रॉफ शानदार लग रहे हैं. फिल्म में किसी बदले के तमन्ना लिए नजर आ रहे हैं. उनका डाकू लुक पुरानी फिल्मों के डाकुओं की याद दिला रहा है.


ट्रेलर में छोटी-छोटी घटनाओं के मिक्सचर को परोसा गया है. इससे आप कहानी का अंदाजा तो नहीं लगा पाएंगे. लेकिन इतना जरूर समझेंगे कि जो भी होगा मजेदार होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर की ‘वीरे दि वेडिंग’ से होने वाली है.


जोहरा सहगल: 97 साल की उम्र में कहा था- सेक्स करना चाहती हूं-

No comments:

Post a Comment