READ MORE
सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC-ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ कई संगठनों ने आज भारत बंद का समर्थन किया है. इसके तहत कई पार्टियों और संगठनों के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे. संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए. बंद को देखते हुए सीबीएसई ने पंजाब में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. वहीं चीन का स्पेस स्टेशन तियांगोंग-1 आखिरकार प्रशांत महासागर में क्रैश हो गया. चाइनीज स्पेस एजेंसी के मुताबिक, स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वातावरण में सोमवार को 0015 GMT बजे दाखिल हुआ. 10.4 मीटर लंबा तियांगोंग-1 2011 में लॉन्च किया गया था और 2016 में इसका संपर्क टूट गया था. उत्तरी इराक में बंधक बना कर मार दिए गए 39 भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूरों के शव सोमवार को भारत लाए जाएंगे. सभी के शव बगदाद में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं. भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शवों को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ले जाया गया है और इन्हें सेना के एक विमान से भारत लाया जाएगा.देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ…
No comments:
Post a Comment