Sunday, 1 April 2018

VIDEO-CBSE पेपर लीक:दिल्ली पुलिस का खुलासा, टीचरों की मिलीभगत से होता था पेपर लीक


READ MORE

CBSE की 12वीं की परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा किया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बवाना से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक निजी स्कूल के दो टीचर्स और एक कोचिंग सेंटर के टीचर को अरेस्ट किया है, जो पेपर लीक के लिए जिम्मेदार हैं.पुलिस के मुताबिक, ‘टीचर्स ने सुबह 9:15 बजे पेपर की तस्वीर ली और उसे कोचिंग सेंटर के मालिक को भेज दिया. इसके बाद कोचिंग सेंटर मालिक ने इस पेपर को छात्रों को पास कर दिया.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों की पहचान मदर खजानी कॉनवेंट स्कूल बवाना के टीचर ऋषभ और रोहित के तौर पर की गई है, जबकि तौकीर नाम का तीसरा आरोपी बवाना में ईज़ी कोचिंग सेंटर में ट्यूटर है.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>


पुलिस के मुताबिक पेपर के फोटो के साथ ही उसकी हाथ से लिखी हुई कॉपी भी सर्कुलेट हो रही थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. गिरफ़्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी.पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार तौकीर चाहता था कि उसके कोचिंग सेंटर में ज्यादा से ज्यादा बच्चे आए। इसके लिए उसने दोनों टीचर की मदद ली. गिरफ्तार टीचर रोहित फिजिक्स का टीचर है और ऋषभ मैथ पढाता है.  देखें वीडियो.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/mahendra-singh-dhoni-azhar-uddin-kanpur-match-oneday-india-vs-south-africa-416627.html

No comments:

Post a Comment