READ MORE
सेना के मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने पर अलगाववादी नेताओं ने बंद का ऐलान किया है. अलगाववादी नेता सईद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक ने कश्मीर के लोगों से अपना काम बंद करने की अपील की है. आज शाम चार बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकियों के जनाजे में शामिल होने को कहा है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा बल ने 10 घंटों में 10 आंतंकियों को मार गिराया है. सूत्रों के मुताबिक जिन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है उसमें से 4 बड़े कमांडर भी हैं. जम्मू कश्मीर में तीन जगहों पर आतंकियों के साथ सुरक्षाबल की मुठभेड़ हुई है.. शोपियाँ में दो जगह द्रगड और कासडोरा में मुठभेड़ चल रही है जिसमें 9 आतंकियों को सुरक्षा बल ने मार गिराया है. इसके अलावा शोपियां के कासडोरा इलाके में भी मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में कुछ आम नागरिक फंसे हुए हैं जिसकी वजह से सुरक्षा बल को ऑपरेशन पूरा करने में दिक्कत आ रही है. इसके अलावा अनंतनाग दियालगाम इलाके में भी सुरक्षा बल ने एक आतंकी रउफ़ खांडे को मार गिराया जबकि इरफ़ान रशीद को गिरफ्तार किया गया है. देखें वीडियो.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/mahendra-singh-dhoni-azhar-uddin-kanpur-match-oneday-india-vs-south-africa-416627.html
No comments:
Post a Comment