Thursday, 26 April 2018

कर्नाटक चुनाव 2018: विदेशी कंपनियों को हायर कर जनता को बेवकूफ बना रही है कांग्रेस : मोदी


READ MORE

कर्नाटक के कुल 30 जिलों में से पांच ऐसे भी हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है. रायचूर, उडुपी, रामनगर, दक्षिण कन्नडा और कोडागु में महिला वोटर्स ज्यादा हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक मैसूर इलाके में तो महिला वोटर्स की संख्या 50% से भी ज्यादा है लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस या बीजेपी किसी ने भी महिलाओं को टिकट देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.


अभी क्या है स्थिति

साल 2013 के विधानसभा चुनावों पर नज़र डालें तो मालूम चलता है कि यही वो साल था जब कर्नाटक के चुनाव इतिहास में सबसे ज्यादा महिलाओं ने इलेक्शन लड़ा. हालांकि कुल 2,945 उम्मीदवारों में से इनकी संख्या महज 175 रही और ये सिर्फ 6% के आस-पास थी. ये और चौंकाने की बात है कि सिर्फ 6 महिलाएं ही चुनाव जीतने में कामयाब हो पायीं. 

इन चुनावों में कांग्रेस ने 8, बीजेपी ने 7 और जेडीएस ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था. 175 महिला उम्मीदवारों में से 67 निर्दलीय थीं. जीती हुई 6 महिलाओं समेत सिर्फ 13 महिला उम्मीदवार अपनी जमानत बचा पाई थीं. हालांकि बाई इलेक्शन की बदौलत फिलहाल कर्नाटक में महिलाओं की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है.



Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1nvqTZPAab0/story01.htm

No comments:

Post a Comment