READ MORE
दिल्ली के भरत नगर इलाके में स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में उस समय चीख पुकार मच गई जब एक सेट्रो कार स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई. कार की चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को उपचार के दौरान निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार दिल्ली के भरत नगर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. बताया जाता है कि एक अनियंत्रित कार स्कूल की दीवार तोड़ते हुए स्कूल परिसर में पहुंच गई. कार की रफ्तार इसके बाद भी कम नहीं हुई. इस दौरान परिसर में खेल रहे कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बच्चों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1nvqTZPAab0/story01.htm
No comments:
Post a Comment