Sunday, 1 April 2018

68 साल की बॉलीवुड अदाकारा से रेप पर खामोश है बॉलीवुड


READ MORE

बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रेप केस दर्ज कराकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. 68 साल की इस एक्ट्रेस ने एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. बीते 23 मार्च को उन्होंने मुंबई के जूहू पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. कोर्ट में पेशी के बाद उसे 28 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था. इस मामले को अब क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है.एक्ट्रेस इससे पहले भी दर्ज करा चुकी हैं शिकायत


मशहूर अदाकारा ने 30 जनवरी 2018 को सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर पीछा करने और धमकी देने का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.


अमन पर एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजने, जबर्दस्ती घर में घुसने और धमकी देने के आरोप थे. इसके साथ ही चौकीदार के साथ मारपीट करने के मामले में भी इस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है.ये है अमन खन्ना


अमन फिल्मी दुनिया का एक नाकाम कोरियोग्राफर रहा है. 38 साल के अमन ने कुछ फिल्मों में बतौर कोरिग्राफर काम किया. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. फिल्मी दुनिया में सफलता का स्वाद नहीं चख पा रहे अमन ने रियल स्टेट का काम शुरू कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो अमन के खिलाफ बांगुर नगर थाने में भी आपराधिक मामला दर्ज है.


एक सवाल जिसने मानुषी को बनाया मिस वर्ल्ड-


यह भी पढ़ें:


नशे में धुत भोजपुरी स्टार ने को-एक्ट्रेस को पीटा, फेसबुक पर हुआ खुलासा

No comments:

Post a Comment