Monday, 2 April 2018

BJP सांसद राजीव चंद्रशेखर ने न्यूज चैनल के बोर्ड से इस्तीफा दिया


READ MORE

उद्यमी-निवेशक और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने ARG आउटलायर एशियानेट न्यूज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. यह कंपनी समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी का परिचालन करती है. चंद्रशेखर हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया है.इस्तीफे के बाद चंद्रशेखर ने कहा, “मैंने एआरजी आउटलायर एशियानेट न्यूज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से 31 मार्च, 2018 को इस्तीफा दे दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हाल में भाजपा में शामिल हुआ हूं. साथ ही भाजपा सांसद भी चुना गया हूं. इस वजह से मैंने यह फैसला लिया है.’’


चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने यह कदम रिपब्लिक टीवी ब्रांड और टीम के बेहतर हित में उठाया है. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि अब मैं भाजपा का सदस्य हूं, मेरा मानना है कि रिपब्लिक टीवी ब्रांड और टीम के बेहतर हित में बोर्ड से हटना जरूरी है.’’


चंद्रशेखर ने कहा कि वह कई सफल ब्रांडों और कंपनियों में निवेश कर चुके हैं. लेकिन रिपब्लिक में मीडिया टेक निवेश उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है.

No comments:

Post a Comment