Thursday, 26 April 2018

पीएम मोदी के चीन पहुंचने से पहले हांगकांग छोड़ न्यूयॉर्क भागा नीरव मोदी


READ MORE

पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड करने के बाद भारत से फरार हुए हीरा कारोबारी नीरव मोदी अब हॉन्ग कॉन्ग छोड़कर भी भाग गए हैं. न्यूज 18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीरव मोदी अब हांगकांग से भागकर अमेरिका के न्यूयॉर्क जा पहुंचा है.सूत्रों के मुताबिक, नीरव मोदी अपने परिवार सहित 1 जनवरी 2018 को यूएई के लिए निकल गए थे. तब तक पीएनबी के घोटाले का पता नहीं चल पाया था. नीरव मोदी के देश छोड़ने के बाद पीएनबी घोटाले का खुलासा हुआ था और तब से अब तक नीरव मोदी भारत सरकार की पकड़ से बाहर है.


प्राप्त जानकारी के बाद यूएई के बाद नीरव मोदी हांगकांग पहुंच गए. वहां से वह लंदन गए और अब मिली जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को वह लंदन से न्यूयॉर्क चले गए थे.


बता दें पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज शाम को ही चीन पहुंच रहे हैं और ऐसे में नीरव मोदी के इस कदम को पीएम मोदी के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है.दरअसल भारत सरकार भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को हॉन्ग-कॉन्ग से वापस लाने की कोशिश में है. इसके लिए सरकार ने हॉन्ग कॉन्ग की अदालत का भी दरवाजा खटखटाया था.


 


ये भी पढ़ेंः


PNB के इन कर्जदारों को अब ढूंढेंगे जासूस, बैंक ने उठाया बड़ा कदम


माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों की पूरी प्रॉपर्टी होगी जब्त, नए अध्यादेश को मिली मंजूरी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Z1YgDnGa4Mk/story01.htm

No comments:

Post a Comment