Thursday, 26 April 2018

मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और बीजेपी भ्रष्ट नेताओं को टिकट देती हैः राहुल गांधी


READ MORE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है और इसी के मद्देनजर राहुल गांधी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. राहुल गांधी ने अंकोला में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है.नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने राज्य को लूटा पीएम मोदी की पार्टी उन्हें ही विधानसभा में लाने की कोशिश कर रही है. यह कर्नाटक का अपमान है. उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं लेकिन खुद 8 दागियों को और भ्रष्टाचार के आरोपियों को कर्नाटक में टिकट दे दिया.


राहुल गांधी ने बुधवार को भी ट्वीट कर लिखा था कि ‘येदियुरप्पा और रेड्डी बंधु जब सत्ता में थे उस वक्त उन्होंने कर्नाटक राज्य को लूटा था. हमारी सरकार ने उन्हें न्याय के सामने लाकर खड़ा कर दिया. अब मिस्टर मोदी कोशिश कर रहे हैं कि उनमें से 8 को जेल से निकालकर विधानसभा में ले जाएं.’


उन्होंने आगे लिखा, ‘यह सभी ईमानदार नागरिकों का, कर्नाटक राज्य का और बासवन्ना की भावना का अपमान है’




बता दें कि कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया है. कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी शुक्रवार को कोस्टल कर्नाटक के मंगलूर इलाके में कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो लॉन्च करेंगे.


ये भी पढ़ेंः 


गुजरात और दिल्ली एमसीडी में हार के बाद क्या कर्नाटक में खाता खोल पाएंगे नीतीश ?


Karnataka choosing 2018 : बीजेपी का दावा, इन 5 मुद्दों पर घिरते ही कांग्रेस की हार तय..!


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Z1YgDnGa4Mk/story01.htm

No comments:

Post a Comment