Wednesday, 25 April 2018

सीएम योगी आज अमरोहा में, मेहंदीपुर गांव में दलित के घर करेंगे भोजन और रात्रि विश्राम


READ MORE

बीजेपी के ग्राम स्वराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अमरोहा जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित बाहुल्य गांव मेहंदीपुर चौपाल लगाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले में यह उनका पहला दौरा है. वह हसनपुर के नुमाईश ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा नगर पालिका सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे मेहंदीपुर गांव में चौपाल लगाएंगे और दलित प्रधान प्रियंका के घर रात का भोजन करेंगे. मुख्यमंत्री गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे.यह रहा मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम  


मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से मुरादाबाद के मूढापाण्डे हवाई पट्टी 10:35 बजे पहुंचेंगे. यहां से हेलिकॉप्टर से नुमाइश ग्राउंड हसनपुर जाएंगे. यहां वे नवनिर्मित नगर पालिका भवन में 1:00 बजे तक कानून-व्यवस्था  एवं विकास कार्यो की जनपदीय समीक्षा करेंगे. 1 :05 बजे से वे जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी कार्यक्रताओं से मुलाकात करेंगे. 1:30 से 2 बजे तक वे आराम करेंगे. 2 बजे नुमाईश ग्राउंड में जनसभा स्थल पहुचेंगे. 2 :10 बजे से 3 :30 तक विभिन योजनाओं के लाभार्थियों को स्वकृति प्रमाण पत्र का वितरण, शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा को संबोधित करेंगे. 3:30 से 5:45 तक स्थलीय निरिक्षण का कार्यक्रम है. इसके तहत वे तहसील, थाना, गेहू क्रय केंद्र, अस्पताल और मलिन बस्ती जाएंगे. 6 बजे राधा स्वामी सतसंग व्यास परिसर मेहंदीपुर जाएंगे. जहां वे 8:15 तक चौपाल लगाएंगे. इसके बाद वे दलित ग्राम प्रधान प्रियंका देवी के आवास पर जाएंगे. वे वहां 9 बजे तक रुकेंगे और रात्रि भोज में शामिल होंगे. इसके बाद गांव के ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे. 27 अप्रेल 2018 को 8 :30 बजे अमरोहा से बुलंदशहर को प्रस्थान करेंगे.


No comments:

Post a Comment