READ MORE
चेन्नई से समर कैंप में पुणे के मुलशी डैम देखने पहुंचे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को ढूंढने का प्रयास किया. पुलिस को एक शव बरामद हो गया है जबकि दो अन्य की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस लगातार डैम में सर्च अभियान चला रही है.जानकारी के अनुसार चेन्नई से समर कैंप के लिए कुछ बच्चों का ग्रुप पुणे के मुलशी डैम देखने आया था. इसी दौरान दानिश राजा (13), संतोष (13) और सर्वपन्ना (13) डैम में गिर गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया. पुलिस को अब तक एक शव बरामद हो गया है. दो अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है
No comments:
Post a Comment