READ MORE
कास्टिंग काउच और #MeToo जैसे कैंपेंन की वजह से एक्ट्रेसेज अपने बुरे एक्सपीरियंस खुल कर शेयर करने लगी हैं. अब इसे लेकर ‘डार्क सीक्रेट्स’ नाम से एक डॉक्युमेंट्री बनी है. इस डॉक्युमेंट्री में अपने एक्सपीरियंस शेयर कर राधिका आप्टे और ऊषा जाधव सुर्खियों में छाई हुई हैं.ट्रैफिक सिग्नल, मुंबई ट्राइयॉलोजी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऊषा ने बताया कि उन्हें फिल्म में काम के बदले एक शख्स के साथ सोने को कहा गया था.
ऊषा ने बताया कि उन्हें कहा गया कि फिल्म में मौका देने के बदले उन्हें भी कुछ करना होगा. इस पर ऊषा ने कहा, “मेरे पास पैसे नहीं है” तो उस शख्स ने जवाब दिया, “नहीं… नहीं ये पैसे की बात नहीं है, तुम्हें किसी के साथ सोना होगा. यह फिल्म का प्रोड्यूसर या डायरेक्टर या फिर दोनों हो सकते हैं.”
इंडस्ट्री में इस तरह की मुसीबतें झेल चुकीं ऊषा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित एक्ट्रेस हैं. उन्हें फिल्म ‘धाग’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. वह केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी कमर्शियल्स की दुनिया में भी जाना पहचाना चेहरा हैं.बता दें कि कास्टिंग काउच के बारे में राधिका आप्टे ने कहा, “कुछ लोगों को भगवान की तरह समझा जाता है. इसलिए उनके खिलाफ बोलने में लोग सोचते हैं कि उनकी आवाज को सुना ही नहीं जाएगा. लोग सोचते हैं कि अगर वह कुछ बोलेंगे तो संभव है कि उनका करियर खतरे में पड़ जाएगा.”
जोहरा सहगल: 97 साल की उम्र में कहा था- सेक्स करना चाहती हूं
No comments:
Post a Comment