READ MORE
देशभर में चल रहे भारत बंद का असर यात्रियों पर भारी पड़ रहा है. गाजियाबाद के पाच चल रहे प्रदर्शन की वजह से कई राजधानी, शताब्दी और ईएमयू ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रही हैं और यात्री बीच रास्तों में ही फंसे पड़े हैं. गाजियाबाद पर हिंसक प्रदर्शन के कारण भुवनेश्वर राजधानी और रांची राजधानी दिल्ली नहीं आ पा रही हैं.इसके साथ ही 4 मेल एक्सप्रेस, पांच ईएमयू गाड़ियां भी रास्ते में ही खड़ी हैं. बिहार सप्त क्रांति और कानपुर शताब्दी गाजियाबाद से आगे ही नहीं बढ़ पा रही हैं. बता दें कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में दलित समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध जता रहे लोगों ने गाजियाबाद ट्रैक को घेर लिया है और ट्रेनों को गुजरने नहीं दे रहे.
No comments:
Post a Comment