READ MORE
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को लेकर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब शुक्रवार को वह शपथ ले सकती है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन महीने पहले उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसपर सरकार ने बुधवार को मुहर लगा दी थी. मल्होत्रा पहली महिला वकील होंगी, जिन्हें सीधें शीर्ष अदालत की जज बनाया गया हो.सरकार ने इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर प्रमोट करने का रास्ता पहले ही साफ कर दिया है. केंद्र सरकार ने मल्होत्रा की फाइल वेरिफिकेशन के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को भेजी थी दी है. संवैधानिक पद के लिए किसी व्यक्ति की नियुक्ति से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो उनकी प्रोफेशनल क्षमता और व्यक्तिगत सत्यनिष्ठा की जांच करता है. इसके अलावा आईबी उनके खिलाफ लगे आरोपों की सत्यता की भी जांच करता है और सरकार को अपनी रिपोर्ट देता है.
सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि आईबी ने जांच-पड़ताल के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में ही मल्होत्रा की फाइल विधि मंत्रालय को वापस भेज दी थी और फिर प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी के बाद मंत्रालय ने भी उस पर मुहर लगा दी. कॉलेजियम ने तीन महीने पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ और वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा की सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर नियुक्ति का सुझाव दिया था. हालांकि जस्टिस जोसेफ की फाइल अब भी लॉ मिनिस्ट्री के पास है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Z1YgDnGa4Mk/story01.htm
No comments:
Post a Comment