READ MORE
दिल्ली के उत्तम नगर इलाक़े में एक गली में बैठे कुछ बच्चों पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. ये कुत्ता पिटबुल नस्ल का था जिसके हमले में बच्चा बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गया. ये सारी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.बता दें जिस वक़्त कुत्ते ने बच्चों पर हमला किया तो सारे बच्चे एक मकान की तरफ़ दौड़े और दरवाज़ा बन्द करने की कोशिश करने लगे, लेकिन एक बच्चा बाहर ही रह गया और पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया.
शोर सुनकर एक महिला बच्चे की मदद के लिए दौड़ी और साथ ही कुछ लोग भी कुर्सी और डंडे की मदद से कुत्ते को भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद भी कुत्ते ने बच्चे को नहीं छोड़ा, आख़िरकार कुत्ते के चुंगल से उस बच्चे को छुड़ाने के लिए जब सबने एक साथ कुत्ते पर हमला किया तो वो वहां से भाग गया.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
ये घटना 28 मार्च की बताई जा रही है जिसमें एक बच्चा और एक महिला बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए ।बता दें, पिटबुल नस्ल का कुत्ता बहुत ही ख़तरनाक माना जाता है और इस तरह के कुत्ते को रिहायशी इलाक़े में क्यों पाला गया और अगर पाला भी गया तो इस बात का ख़्याल क्यों नहीं रखा गया कि कुत्ता बाहर न जाए. देखें वीडियो.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/oUEESAbDPJ8/story01.htm
No comments:
Post a Comment