READ MORE
गोवा पुलिस ने पुणे से आये 11 टूरिस्ट को नाबालिग से कथित तौर पर मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पर्यटकों ने एक समुद्र तट पर उन्होंने दो नाबालिग भाई-बहन से कथित तौर पर मारपीट और छेड़छाड़ की थी.कलंगुट थाने के जिवबा दल्वी ने बताया कि मंगलवार को 17 साल के भाई और उसकी 16 साल की बहन उत्तर गोवा जिले में स्थित बागा बीच पर बैठे हुये थे और उनके माता-पिता पास में ही खाना खा रहे थे. तभी पुणे से आये 11 टूरिस्ट के एक ग्रुप ने लड़की की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया.
पीड़ितों के माता – पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि, जब भाई ने अपनी बहन की तस्वीर लेने पर आपत्ति जताई तो पर्यटकों ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मारे और उसकी पिटाई कर दी.
उन्होंने बताया कि इससे पहले कि आरोपी गोवा से बाहर भाग पाते, कलंगुट पुलिस ने उन सभी को पकड़ लिया. दलवी ने बताया कि 11 आरोपियों में से दो नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 15 वर्ष है और उन्हें सरकारी संरक्षण गृह में भेजा गया है.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/two-storey-building-collapse-in-kanpur-four-people-trapped-866492.html
No comments:
Post a Comment