READ MORE
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर को बीते कुछ महीनों में जिंदगी का सबसे बुरा दौर देखना पड़ा। बॉल टैंपरिंग स्कैंडल में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद परिवार को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। गुरुवार को वॉर्नर की पत्नी ने खुलासा किया कि बॉल टैंपरिंग विवाद के दौरान उनके परिवार पर कितनी बड़ी मुसीबत आ गई थी।
IPL से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए CLICK करें…
वॉर्नर की पत्नी ने बयां किया दर्द
कैंडिस वॉर्नर ने कहा कि बॉल से छेड़छाड़ विवाद के दौरान जब उनका परिवार डेविड वॉर्नर को लेकर चिंतित था, उस दौरान भारी तनाव की वजह से उनका गर्भपात हो गया था। इसके एक दिन बाद वार्नर ने पूरे परिवार का मुस्कुराते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लंबा और भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीने पूरे परिवार के लिए सबसे मुश्किल रहे पर कुछ भी हमें वो होने से नहीं रोक सकता, जो हम हैं। केंडिस ने ‘वीमंस वीकली’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब हमें पता चला कि हमारे साथ क्या हुआ है तो हम दोनों एकदूसरे से लिपटकर खूब रोए थे। वह उस भयावक क्रिकेट दौरे का दुखद समापन था। .
स्लिप्ड डिस्क की शिकायत के बाद, खतरे में विराट कोहली का काउंटी क्रिकेट खेलना!
इसके बाद वॉर्नर ने लिखा, ‘जब आप एक सपने को जी रहे होते हैं तो इसके उतार-चढ़ाव भी झेलने होते हैं। मैं बेहद खुशकिस्मत हूं और मेरी जिंदगी में तीन प्यारी लड़कियों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। केंडिस मेरी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले दिनों में उन्होंने एक मां, पत्नी और दोस्त की भूमिका मजबूती से निभाई, जिसका मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। वह पत्नी ही नहीं मेरी आत्मा का हिस्सा हैं।’
एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने पर सानिया के पति ने कहा ‘तुसी न जाओ’
ENG दौरे से पहले चेतेश्वर पुजारा की ओर से टीम इंडिया को मिली खुशखबरी
आपको बात दें कि अब वॉर्नर दंपति की जिंदगी पटरी पर लौट चुकी है। पिछले दिनों वॉर्नर ने कहा था अब मेरी प्राथमिकता परिवार से जुड़े काम हैं। मसलन बच्चों को तैराकी सिखाना और जिम्नास्टिक कक्षाओं में ले जाना। मैं उन चीजों को मिस करता था जब बच्चे गेट पर दौड़ते हुए आते हैं और मम्मी और पापा बोलते हुए हमसे लिपटते हैं।
पढ़िए डेविड वॉर्नर का भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट:
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on May 23, 2018 at 11:38pm PDT
No comments:
Post a Comment