Thursday, 31 May 2018

जम्‍मू-कश्‍मीर : कुलगाम में आतंकियों ने जवान की राइफल छीनने की कोशिश की


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर सीआपीएफ के जवान को निशाना बनाया. आतंकियों ने जवान से उसकी राइफल छीनने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके. घटना की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. अभी तक सुरक्षा बलों को किसी भी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी है.जानकारी के अनुसार कुलगाम के डिप्‍टी कमिशनर के कार्यालय में तैनात सीआरपीएफ का जवान गश्‍त कर रहा था. इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने उससे राइफल छीनने की कोशिश की. हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और वहां से भाग निकले. घटना की सूचना पाकर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया. अभी तक आतंकियों से जुड़ी कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी है. कुलकाम के एसएसपी ने बताया कि आतंकियों ने जवान पर कुल्‍हाड़ी से वार भी किया लेकिन वह हथियार छीनने में कामयाब नहीं हो सके.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/g9gDtEyOdWU/story01.htm

No comments:

Post a Comment