Tuesday, 29 May 2018

'धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं मोदी सरकार की नीतियां, 2019 में हो जाएगी सत्ता से बेदखल'


READ MORE

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री यन्मला रामकृष्णुडु ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ खतरनाक कदम उठा रही है. इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में एकजुट क्षेत्रीय दल सत्ता से बेदखल कर देंगे.रामकृष्णुडु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संविधान का सम्मान करते थे , लेकिन मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रहे हैं.


‘मोदी सरकार की नीतियां धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं’
उन्होंने कहा , मोदी सरकार की नीतियां धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं. सत्तारूढ़ पार्टी आरएसएस के कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करती है, जिनकी सोच फासीवादी है. वह राजकोषीय और राजनैतिक मूल्यों को गंदा कर रही है. h‘मोदी – शाह की जोड़ी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था नष्ट कर दिया’
मंत्री ने कहा , मोदी सरकार के तहत कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है. हमने वाजपेयी और आडवाणी का सम्मान किया, जिन्होंने संविधान का आदर किया और उसकी रक्षा की. लेकिन उसके बाद मोदी – शाह की जोड़ी आई, जिन्होंने समूची लोकतांत्रिक व्यवस्था नष्ट कर दी.


‘केंद्र 15वें वित्त आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहा है’ 
उन्होंने यहां तेदेपा के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन ‘महानाडु’ से इतर संवाददाताओं से कहा , केंद्र 15वें वित्त आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहा है.


‘मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ खतरनाक कदम उठा रही है’
रामकृष्णुडु ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ खतरनाक कदम उठा रही है और तेलुगु देशम पार्टी  2019 में उसे रोकने के लिये सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट करेगी.


‘क्षेत्रीय दलों का समूह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेगा’
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों का समूह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेगा. हालांकि , वह इस सवाल को टाल गए कि मोर्चा बनने की स्थिति में उसकी ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा.


तेलुगु देशम पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य ने कहा कि उसपर बाद में फैसला किया जाएगा.


‘मोदी सरकार केंद्र – राज्य संबंधों को खतरे में डाल रही है’
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं को बीच में ही छोड़ रही है और केंद्र – राज्य संबंधों को खतरे में डाल रही है.


राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा था मोदी केवल प्रचार करने वाले प्रधानमंत्री हैं जो वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं. उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा निश्चित तौर पर सत्ता में नहीं रहेगी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

No comments:

Post a Comment