Wednesday, 30 May 2018

Noorpur By-Election Result 2018: नूरपुर उपचुनाव


READ MORE

यूपी की कैराना लोकसभा सीट के आलावा नूरपुर विधानसभा सीट पर भी वोटो की काउंटिंग जारी है. बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की रोड एक्सीडेंट में मौत के बाद नूरपुर में उपचुनाव कराए जा रहे हैं. इस सीट पर सपा के नईमुल हसन और बीजेपी की उम्‍मीदवार अवनी सिंह के बीच टक्‍कर है. इन दोनों के समेत करीब 10 कैंडिडेट मैदान में हैं.बीजेपी सिम्पेथी और सपा विपक्षी एकता के भरोसे
सिम्पेथी कार्ड खेलते हुए नूरपुर से अवनी सिंह को टिकट दिया है. अवनी रोड एक्सीडेंट मारे गए विधायक लोकेन्द्र सिंह की पत्नी हैं और पूरा चुनाव प्रचार भी उन्होंने पति की मौत को केंद्र में रखकर ही किया है. उधर कैराना की ही तरह नूरपुर में भी विपक्ष एक है और सपा कैंडिडेट को आरएलडी, कांग्रेस और बसपा ने समर्थन देने का ऐलान किया है.


इस कॉम्बिनेशन के सामने बीजेपी काफी कमज़ोर नज़र तो आ रही है लेकिन इलाके में मौजूद जाट बनाम मुस्लिम समीकरण पर पूरा चुनाव निर्भर कर रहा है. हालांकि इस इलाके में भी गन्ना किसानों का बकाया एक अहम् मुद्दा है और भुगतान न होने के चलते उनमें नाराजगी है. हालांकि उपचुनावों की घोषणा से ऐन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के किसानों के बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ करने की घोषणा की थी.उधर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भी कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के समर्थन का एलान किया है जिससे सपा और मजबूत हुई है.


पिछले चुनावों में हारे थे सपा कैंडिडेट नईमुल
गौरतलब है कि नूरपुर में 3,06,226 मतदाता हैं. साल 2017 में बीजेपी ने यहां करीब 13 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्‍मीदवार लोकेंद्र सिंह 79 हजार वोट मिल थे वहीं सपा के नईमुल हसन को 66 हजार 436 वोट मिले थे. हालांकि वो चुनाव सपा, बसपा अलग-अलग लड़ रहे थे.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/congress-mla-ajay-rai-was-at-nsa-in-varanasi-violence-up-888179.html

No comments:

Post a Comment