Tuesday, 29 May 2018

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के घर सीबीआई का छापा


READ MORE

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के घर पर बुधवार की सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा. सीबीआईटी की टीम ने दिल्‍ली के अलग-अलग योजनाओं के लिए भर्ती की गई क्रिएटिव डिजाइनर की टीम को लेकर यह छापा मारा. इस छापे के बाद आप नेताओं ने इसे असंवैधानिक करार दिया है.दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि सत्‍येंद्र जैन के घर सुबह-सुबह सीबीआई की रेड चल रही है. आरोप है कि उन्‍होंने स्‍कूल, मोहल्‍ल क्‍लीनिक आदि के डिजाइन के लिए क्रिएटिव डिजाइनर टीम की सेवाएं लीं. पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते-जाते सीबीआई को ये मामला सौंपा था. जंग की एक अन्‍य शिकायत को दो दिन  पहले सीबीआई क्‍लोज कर चुकी है.


उन्‍होंने लिखा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट में दिल्‍ली सरकार के इस क्रिएटिव टीम मॉडल से सीखने की बात कही गई है. प्राइवेट अस्‍पताल की मुनाफाखोरी के खिलाफ सत्‍येंद्र जैन की सख्‍त नीतियां जब जनता में चर्चा में है तो सीबीआई रेड कर रही है. इन लॉबियों से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/wiX4lSj_lq8/story01.htm

No comments:

Post a Comment