Wednesday, 30 May 2018

विराट ने चोट के बारे में दिया अपडेट, फैन्स के लिए शेयर किया ये VIDEO


READ MORE

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की चोट ने सभी फैन्स की चिंता में डाल दिया है. विराट को आईपीएल 2018 में मैच के दौरान गर्दन में चोट आ गई. जिसकी वजह से कोहली को इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी खेलने का प्लान भी रद्द करना पड़ा.विराट ने फैन्स को अपनी चोट पर अपडेट देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में विराट ने कहा, “हाय गाइज़…मैं काफी कड़ी महनत कर रहा हूं. रीहैब भी शुरू हो चुका है. जल्दी ठीक होने के लिए जो कुछ कर सकते हैं मैं कर रहा हूं. वह कर रहा हूं जिसके लिए मुझे इस वक़्त इजाज़त दी गई है. आप सब भी कड़ी महनत करते रहें. कड़ी महनत ही एक रास्ता है जो कभी ज़ाया नहीं जाती.”



Hard work always pays off 👍💪



A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on May 29, 2018 at 2:27am PDT




आपको बता दें कि विराट को आईपीएल के अपने एक और निराशाजनक सीज़न के बाद इंग्लैंड रवाना होना था. लेकिन बीसीसीआई ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि विराट की गर्दन में इंजरी है जिसकी वजह से वो सर्रे के लिए नहीं खेलेंगे.


विराट कोहली नहीं ये प्लेयर है आईपीएल में शतकों का बिग बॉस


काउंटी में विराट का डेब्यू
आपको बता दें कि विराट को काउंटी क्रिकेट में अपने डेब्यू के लिए जून में इंग्लैंड रवाना होना था. कोहली को सर्रे टीम के लिए रॉयल लंडन वनडे कप में खेलना था. इसके अलावा उन्हें तीन फर्स्ट क्लास मैच भी खेलने थे. इस दौरान कोहली रॉरी बर्न्स की कप्तानी में खेलते. कोहली को 9 से 12 जून तक साउथम्पटन में रोज़ बाउल में हैम्पशायर के खिलाफ काउंटी का डेब्यू करना था.


इसलिए खेलना चाहते थे काउंटी
भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर कोहली अच्छा नहीं कर सके थे और इस बार वह इसकी भरपाई करना चाहते थे. पिछले दौरे पर पांच टेस्ट की 10 पारियों में कोहली के बल्ले से महज़ 134 रन ही निकल सके थे. इसी वजह से उन्होंने काउंटी खेलने का फैसला किया.


रोहित, कोहली और रैना सब फेल, मनीष पांडे ने किया है सबसे पहले यह करिश्मा

No comments:

Post a Comment