Tuesday, 29 May 2018

NHRC ने तूतीकोरिन फायरिंग मामले में DGI को जारी किया नोटिस


READ MORE

तूतीकोरिन फायरिंग मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डायरेक्टर जनरल ऑफ इनवेस्टिगेशन को चार सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश दिया है. एंटी स्टरलाइट प्रोटेस्ट के दौरान हुए सभी घटनाक्रमों  की जांच करना इस टीम का उद्देश्य होगा.तमिलनाडु सरकार ने तूतीकोरिन स्थित स्टरलाइट कॉपर प्लांट को हमेशा के लिए बंद करने का आदेश दिया है. तूतीकोरिन में हिंसा भड़कने के बाद हुई पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी. सूत्रों की मानें तो तमिलनाडु सरकार के इस फैसले के विरोध में वेदांता ग्रुप कोर्ट में अपील कर सकता है.




तूतीकोरिन में इस प्लांट के खिलाफ महीनों से प्रदर्शन जारी था. पिछले दिनों प्रदर्शन के अचानक हिंसक होने के बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और तीस से ज्यादा लोग घायल हुए थे. हिंसा भड़कने के बाद इलाके में धारा 144 लागू हो गई थी और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3SNJNmJ1Gqk/story01.htm

No comments:

Post a Comment