Monday, 28 May 2018

ट्रंप और आबे बोले- उत्तर कोरिया को पूरी तरह खत्म करने होंगे अपने परमाणु हथियार


READ MORE

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने माना कि नॉर्श कोरिया के पूरी तरह परमाशु निरस्त्रीकरण जरूरी है. दोनों नेताओं ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों का पूरी तरह निरस्त्रीकरण अनिवार्य है.व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि एक फोन कॉल के दौरान ट्रंप और आबे ने ‘‘ नॉर्थ कोरिया के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की. साथ ही दोनों नेताओं ने अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच होने वाली बैठक के पहले निकट समन्वय जारी रखने के लिए फिर मुलाकात करने की पुष्टि भी की’’


बयान में कहा गया है , ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री आबे नॉर्थ कोरिया के परमाणु , रासायनिक तथा जैविक हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर सहमत हैं. ’’


ये भी पढ़ें:इवांका ट्रंप ने बेटे के साथ डाली ऐसी फोटो, लोगों ने खूब सुनाए ताने


ट्रंप और किम के बीच 12 जून को ही होगी मीटिंग! उत्तर कोरिया पहुंचे अमेरिकी अधिकारी


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/lets-football-fc-goa-delhi-dynamos-fc-isl-2-indian-super-league-super-game-414330.html

No comments:

Post a Comment