READ MORE
आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में मंगलवार को दिल्ली के फैशन डिजाइनरों के आवासों और शोरूमों में सहित कई जगहों पर छापेमारी की. वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने यह जानकारी दी. ता दें कि जिन लोगों के यहां आईटी ने सर्वे किया है वे सभी फैशन इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. यह कार्रवाई नीरव मोदी की तरह नकदी में बिक्री दिखाकर टैक्स चोरी करने का आरोप में हुई है.उन्होंने कहा कि कर अधिकारियों ने कम से कम 25 स्थानों पर छापेमारी की. विभाग को इन फैशन डिजाइनरों के खिलाफ बड़े लेनदेन से जुड़ी जानकारियां मिली थी, जिसकी आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
कार्रवाई के तहत उत्तर और दक्षिण दिल्ली के कुछ ठिकानों और कुछ डिजाइनर शोरूम मालिकों के आवास में छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इस दौरान दस्तावेजों और कम्प्यूटर से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/tVv8z_RHKIA/story01.htm
No comments:
Post a Comment