Wednesday, 30 May 2018

kairana by-election result: कैराना में ऐसे दूर की जाएगी ईवीएम पर गलतफहमी!


READ MORE

लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनाव में कैराना से लेकर पालघर तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) विपक्ष के सवालों के घेरे में रही. कैराना में इसे लेकर न सिर्फ सबसे अधिक हंगामा हुआ बल्कि 73 बूथों पर दोबारा चुनाव तक करवाना पड़ा. बाद में चुनाव आयोग ने सफाई दी कि ईवीएम नहीं वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों को गर्मी लग गई थी.लेकिन कैराना में अब इसी वीवीपैट से ईवीएम को लेकर उठे संदेह को दूर किया जाएगा. कैराना में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद किसी एक ईवीएम से कुल मतों की गिनती का वीवीपैट से मिलान किया जाएगा. ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है. ऐसा करके चुनाव आयोग विपक्ष को शांत करवाने की भी कोशिश करेगा. वरना अगर परिणाम विपक्ष के खिलाफ आता है तो फिर से ईवीएम को लेकर हंगामा तय माना जा रहा है.


मतगणना के दौरान हर टेबल पर वीडियोग्राफी का इंतजाम किया गया है. हर मतगणना स्थल पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने माना था कि तीन ईवीएम और 384 वीवीपैट मशीनें खराब होने की शिकायत मिली थी. गर्मी के कारण तकनीकी खराबी आई है. इसके बाद से विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/congress-mla-ajay-rai-was-at-nsa-in-varanasi-violence-up-888179.html

No comments:

Post a Comment